भ्रष्ट पुलिस अधिकारी का करोड़ों का खेल खुला, महिला मित्र‑नौकरानी के नाम पर संपत्ति का घेराव


किशनगंज (बिहार) : आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने पूर्व एसडीपीओ गौतम कुमार के खिलाफ बेनामी संपत्ति मामले में जांच को और तेज कर दिया है, जिसमे कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आय से अधिक संपत्ति से जुड़े आरोपों में EOU ने उसके ठिकानों पर छापेमारी कर 36 प्रॉपर्टी दस्तावेज, महंगी गाड़ियाँ और कीमती जेवर बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गौतम के पास उसकी ज्ञात आय से काफी अधिक संपत्ति है, जो लगभग 60% ज्यादा है।

जांच में यह भी सामने आया है कि उसके पास सिर्फ पत्नी और कथित प्रेमिका शगुफ्ता शमीम के नाम पर ही नहीं, बल्कि घरेलू सहायिका पारो के नाम पर भी करोड़ों की संपत्ति दर्ज है। पारो, जो कभी सामान्य नौकरानी थी, उसके पास महंगी गाड़ियाँ और लग्जरी जीवनशैली के सबूत मिले हैं, जिससे जांच एजेंसियाँ इस मामले की तह तक जा रही हैं। EOU ने गौतम को पद से हटा कर पटना कार्यालय में पेश होने के आदेश भी दिए हैं और अब आगे की गहन पड़ताल जारी है।


