पार्किंग विवाद में बवाल, महिला पुलिसकर्मी ने 78 साल के बुजुर्ग को जड़ा थप्पड़, FIR दर्ज

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : रोहिणी सेक्टर-7 में पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया, जहां दिल्ली पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर पर 78 वर्षीय दुकानदार को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग ने अपनी दुकान के सामने खड़ी कार पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। महिला अधिकारी अपने पति के साथ मेडिकल जांच के लिए आई थीं और कुछ समय के लिए गाड़ी खड़ी करने की बात कही थी, लेकिन विवाद बढ़ने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए आक्रामक व्यवहार किया और लोगों को दूर रहने को कहा। घटना के बाद पीसीआर कॉल की गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने ले जाया गया। इस मामले में महिला अधिकारी और उसके पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

See also  बंगाल में बड़ा सियासी बयान, अभिषेक बनर्जी बोले—“TMC को वोट नहीं तो BJP को फायदा”

Thanks for your Feedback!

You may have missed