एक्साइज केस में नया मोड़, केजरीवाल ने जज बदलने की मांग, कोर्ट में खुद रखेंगे पक्ष

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : दिल्ली के कथित एक्साइज पॉलिसी मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपियों ने दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा से केस की सुनवाई से खुद को अलग करने की मांग करते हुए रिक्यूजल आवेदन दाखिल किया है। इस आवेदन में निष्पक्ष सुनवाई को लेकर आशंका जताई गई है और मामले को दूसरी बेंच में स्थानांतरित करने की मांग की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया है कि केजरीवाल इस मामले में खुद अदालत में पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे। यह घटनाक्रम उस समय सामने आया है जब हाईकोर्ट में सीबीआई और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है, जिनमें निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई है। इस पूरे मामले पर अब अदालत के फैसले का इंतजार है, जो आगे की कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।

About The Author

See also  JPSC विवाद में नया खुलासा, 52 संदिग्धों पर अब तक नहीं हुई चार्जशीट

Thanks for your Feedback!

You may have missed