गैस सिलेंडर चोरी का बड़ा खुलासा, 45 सिलेंडर और 3 बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार


मुंबई : पवई पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 45 चोरी के गैस सिलेंडर और 3 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे समेत कई इलाकों में वारदात को अंजाम दे रहा था।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पवई थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज हुई। जांच के दौरान पता चला कि चोरी की गई बाइक का इस्तेमाल गैस सिलेंडर चुराने में किया जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने ठाणे के वर्तक नगर इलाके से मुख्य आरोपी राज चंद्रकांत कांबले को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की चोरी में शामिल था और गैस की कमी के दौरान चोरी किए गए सिलेंडरों को ऊंचे दाम पर बेचता था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


