इफ्तार विवाद के बाद दहशत, पुलिस की दबिश से गांव में हड़कंप और परिवार फरार


श्रावस्ती : 17 मार्च को सोंपथरी मंदिर के पास आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी को लेकर चल रहे विवाद के बीच श्रावस्ती जिले के मेहरू मुर्तिहा गांव में दहशत फैल गई है। नेपाल सीमा के पास स्थित इस गांव में पुलिस की लगातार दबिश और कार्रवाई से स्थानीय लोग भय में हैं। कई परिवारों ने घरों पर ताला लगाकर फरार होना शुरू कर दिया है, जबकि एक परिवार ने अपना पुराना घर ही छोड़ दिया और अज्ञात स्थान की ओर निकल गया। इस सबके बीच पुलिस की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है।

पुलिस की कड़ी कार्रवाई का कारण 17 मार्च को हुए इफ्तार पार्टी को लेकर विवाद है, जिसमें कुछ लोगों पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कुछ नियमों का उल्लंघन किया था। विवाद के बाद से ही पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है, जिससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग आगे की कार्रवाई से भयभीत हैं। एक आरोपी जमाल ने भी कहा कि उसे इस मामले में गलत तरीके से फंसा दिया गया है और उसका परिवार मुश्किल हालात का सामना कर रहा है।


