लूटकांड के बाद घातक मुठभेड़, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सोनभद्र : पुलिस ने सोनभद्र जिले के अनपरा और शक्तिनगर थाने की संयुक्त टीम की कार्रवाई में एक बड़े लूटकांड का खुलासा करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि लूट की वारदात में शामिल बदमाश वहां मौजूद हैं। जैसे ही पुलिस ने आरोपियों को घेरने की कोशिश की, वे फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ के बाद सभी को दबोच लिया। दो आरोपियों संजय यादव और पंकज श्रीवास्तव को पैर में गोली लगी है, मगर वे गिरफ्तार हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

पुलिस के अनुसार यह गिरोह 27 मार्च को एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से ₹63,000 नकद, एक बायोमैट्रिक मशीन, मोबाइल और अहम दस्तावेज लूटने में शामिल था। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार, कारतूस, लूटा हुआ माल और मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। धीरज यादव, हरिओम जायसवाल और गिरोह के सरगना चंद्रेश यादव को भी टीम ने गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से लूट जैसे संगीन अपराधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को बल मिला है.

See also  पीडीएस में हजारों किलो अनाज गायब, दो निलंबित डीलरों पर प्राथमिकी; प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Thanks for your Feedback!

You may have missed