सोशल मीडिया कमेंट से भड़का विवाद, MLA पर FIR—गायक ने लगाए धमकी के आरोप

0
Advertisements
Advertisements

बाड़मेर : शिव विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ भजन गायक छोटू सिंह रावणा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। गायक ने आरोप लगाया कि विधायक ने उन्हें फोन पर धमकी दी और गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही। इस शिकायत के आधार पर भाटी समेत पांच अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी के बाद शुरू हुआ, जिसमें गायक ने एक बीमार बच्चे से जुड़े पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद कथित तौर पर उन्हें फोन पर धमकी दी गई और मामला बढ़ता गया। गायक ने पुलिस को पेन ड्राइव और अन्य दस्तावेज भी सौंपे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईडी-सीबी को सौंप दी गई है, क्योंकि आरोप एक मौजूदा विधायक पर हैं। वहीं इस घटनाक्रम के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और समाज के लोगों ने गायक के समर्थन में आवाज उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

See also  एक ही दिन में 3 लड़कियां लापता, एक मिली… बाकी दो का सुराग नहीं, इलाके में सनसनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed