शोभायात्रा के दौरान मस्जिद पर चढ़े युवक, भगवा झंडा लहराया—मौके पर मचा हंगामा

0
Advertisements

नई दिल्ली : हनुमान जयंती के मौके पर तुगलकाबाद इलाके में निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब दो युवक मस्जिद के वजू खाने के टीन शेड पर चढ़ गए और वहां भगवा झंडा लहराने लगे। यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें नीचे उतार लिया और स्थिति को संभाल लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कुछ युवकों की पहचान कर ली गई है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में कर लिया। इलाके में किसी तरह का तनाव न फैले, इसके लिए मस्जिद के आसपास भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

About The Author

See also  गंडक का जलस्तर तेजी से घटा, कथित लापरवाही पर 7 इंजीनियर निलंबित

Thanks for your Feedback!

You may have missed