पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का रहस्यमयी पोस्ट, इशारे से बढ़ी सियासी हलचल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में अपने उपनेता पद से राघव चड्ढा को हटा दिया है। इस फैसले की जानकारी पार्टी ने आधिकारिक रूप से राज्यसभा सचिवालय को दी। उनके स्थान पर सांसद अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, हालांकि पार्टी ने इस बदलाव के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस कार्रवाई के बाद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक रहस्यमयी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने केवल ‘नजर’ (evil eye) वाला इमोजी साझा किया। उन्होंने इस पर कोई शब्दों में प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन इस पोस्ट के बाद पार्टी के अंदरूनी हालात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि चड्ढा ने इसके साथ ही राज्यसभा में उठाए गए मुद्दों का एक वीडियो भी शेयर किया, जिससे यह संकेत देने की कोशिश की कि वह सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं, उनके हटाए जाने के बाद पार्टी के भीतर मतभेद और नेतृत्व बदलाव को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

About The Author

See also  पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का हंगामा, बिहार बंद के ऐलान से बढ़ा आंदोलन

Thanks for your Feedback!

You may have missed