किडनी रैकेट में बड़ी गिरफ्तारी: दो ओटी असिस्टेंट पकड़े गए, अब मुख्य डॉक्टर की तलाश तेज

0
Advertisements

कानपुर : अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट मामले में कमिश्नरी पुलिस ने एक और बड़ी कार्यवाही की है और दो ओटी असिस्टेंटों को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली‑NCR के बड़े अस्पतालों में काम करते थे और इस काले नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। दोनों आरोपियों को कानपुर के दलहन क्रॉसिंग इलाके से पकड़ा गया है और पुलिस अब इस गिरोह के मुख्य डॉक्टर की तलाश में जुटी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार ने कई अवैध ट्रांसप्लांट सर्जरी में भाग लिया और हर केस के लिए 35‑40 हजार रुपये लेते थे। यह कार्रवाई सीधे आहूजा नर्सिंग होम में हुए अवैध ऑपरेशन से जुड़ी है और दोनों तकनीशियन दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर कानपुर आते थे। डीसीपी कासिम आबिदी ने बताया कि इस रैकेट में अन्य लोग भी शामिल हैं, जिन पर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है और दबिशें जारी हैं।

About The Author

See also  लिफ्ट में घंटों फंसे पूर्व सांसद घूरन राम के परिवार के 6 सदस्य, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

Thanks for your Feedback!

You may have missed