चुनाव से पहले फ्री योजनाओं की बौछार, UDF ने दिए 5+1 गारंटी… सियासी हलचल तेज


तिरुवनंतपुरम : केरल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसमें जनता को आकर्षित करने के लिए कई बड़ी गारंटियों का ऐलान किया गया है। गठबंधन ने “5+1 गारंटी” के तहत महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, कॉलेज जाने वाली छात्राओं को हर महीने 1000 रुपये की सहायता और सामाजिक पेंशन को बढ़ाकर 3000 रुपये करने का वादा किया है।

इसके अलावा हर परिवार के लिए 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, युवाओं को रोजगार के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त लोन और बुजुर्गों के लिए अलग मंत्रालय बनाने की घोषणा भी की गई है। इन वादों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होता दिख रहा है।


