299 नियुक्ति पत्र बांटकर बड़ा कदम, कुपोषण खत्म करने की जिम्मेदारी सौंपी

0
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तहत 299 नव-नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें 62 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) और 237 महिला पर्यवेक्षिकाएं शामिल हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय बाद इतने बड़े स्तर पर नियुक्ति हुई है, जिससे विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और योजनाओं का लाभ खासकर दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचेगा। उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने और जमीनी स्तर पर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कुपोषण को गंभीर समस्या बताते हुए इसे खत्म करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही प्रशासन में पारदर्शिता और बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे।

See also  CBSE इंटरमीडिएट परीक्षा, 2026 में नेतरहाट आवासीय विद्यालय, नेतरहाट का शानदार प्रदर्शन, शत-प्रतिशत परिणाम से पुनः बढया

Thanks for your Feedback!

You may have missed