फतेहपुर : एक निजी स्कूल में केजी में पढ़ने वाली करीब 5 साल की बच्ची के साथ बाथरूम में गलत हरकत का मामला सामने आया है। आरोप है कि 7वीं कक्षा के एक छात्र ने उसे बहला-फुसलाकर वॉशरूम में ले जाकर अनुचित व्यवहार किया। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है, जो तब सामने आई जब बच्ची घर पहुंचकर असहजता और दर्द की शिकायत करने लगी।
Advertisements

Advertisements

परिजनों ने बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाकर जांच कराई, जिसके बाद उसने पूरी घटना बताई। परिवार की शिकायत पर राधा नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बच्ची की काउंसलिंग और मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.
फतेहपुर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बच्ची के बयान के अनुसार आरोपी छात्र की उम्र 11 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है. पुलिस अब स्कूल के सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से उस अज्ञात छात्र की पहचान करने में जुटी है जिसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल छात्रा का इलाज चल रहा है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है.