बैद्यनाथ धाम पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, पूजा-अर्चना कर बिहार के लिए मांगी खास दुआ, सुरक्षा रही कड़ी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

देवघर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से बिहार के विकास और जनता की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। तीर्थ पुरोहितों ने विधिवत पूजा कराई और पूरे अनुष्ठान के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दर्शन के बाद उन्होंने राज्य की प्रगति और जनकल्याण को लेकर विशेष आशीर्वाद मांगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिससे क्षेत्र में भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  तार चोरी के शक में बवाल, तीन युवकों की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी

Thanks for your Feedback!

You may have missed