बंदरों के आतंक से निजात की राह में हाईकोर्ट की बड़ी कार्रवाई


लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते बंदरों की समस्या के बीच प्रदेश सरकार को निर्देश दिए हैं कि बंदरों से निजात पाने के लिए विस्तृत अध्ययन कराया जाए। अदालत ने कहा है कि वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, देहरादून इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करे और बंदरों के प्रकोप को कैसे नियंत्रित किया जा सके, उस पर विशेषज्ञ राय दे। अदालत ने कहा है कि अध्ययन में उन जंगलों और इलाकों की भी पहचान हो, जहाँ बंदरों को शिफ्ट करने के लिए उपयुक्त पर्यावरण मौजूद हो।

सीटिंग के दौरान हाईकोर्ट ने नोट किया कि कई जिलों में बंदरों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं और इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोर्ट ने राज्य और वन विभाग को निर्देश दिया है कि अध्ययन के निष्कर्षों के आधार पर प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि वन्यजीवों और लोगों दोनों के हितों का संतुलन बना रहे.


