जैश चीफ के भाई की संदिग्ध मौत से मचा तनाव, कारण अभी भी अनसुलझा

0
Advertisements
Advertisements

पाकिस्तान : जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के बड़े भाई मोहम्मद ताहिर अनवर की पाकिस्तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक ताहिर अनवर की मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है और यह रहस्य बनी हुई है। भारतीय खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने भी उनकी मौत की पुष्टि की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ताहिर अनवर जैश-ए-मोहम्मद संगठन में एक अहम भूमिका निभाते थे और लंबे समय से उसके साथ जुड़े रहे हैं। उनकी आखिरी नमाजे जनाजा बहावलपुर के जामिया उस्मान-ओ-अली में अदा की गई, जहां संगठन के कई सदस्यों की मौजूदगी बताई जा रही है। फिलहाल मौत के असली कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच में जुटी हैं।

See also  पानी को लेकर हाहाकार, 22 इलाके बने ड्राई जोन, टैंकर के सहारे गुजारा

Thanks for your Feedback!

You may have missed