भारत की ओर उड़ान भरने वाले विमान पर अमेरिकी हमला, ईरान ने बताया “युद्ध अपराध”

0
Advertisements

तेहरान : ईरान ने भारत की ओर उड़ान भरने वाले एक विमान पर अमेरिकी हवाई हमले को “युद्ध अपराध” कहते हुए कड़ी निंदा की है। यह विमान ईरान की महान एयर कंपनी का था और इसे मानवीय सहायता सामग्री लेकर नई दिल्ली आने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन मशहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमेरिकी हवाई हमले में विमान क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विमान सुरक्षा और मानवीय मिशनों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ा दी है।ईरानी नागरिक विमान पर हमला किए जाने को देश के नागरिक उड्डयन संगठन ने अंतरराष्ट्रीय एविएशन और मानवीय कानूनों का उल्लंघन बताया है। संगठन ने शिकागो कन्वेंशन 1944, मॉन्ट्रियल कन्वेंशन 1971 तथा जेनेवा कन्वेंशन के प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा कि नागरिक विमानों पर ऐसे हमले को अंतरराष्ट्रीय अपराध माना जाना चाहिए। ईरान ने जिम्मेदारों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय जांच और कार्रवाई की भी मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  जूनियर महिला एशिया कप में स्वर्ण जीतने वाली पार्वती टोपनो सम्मानित, परिवार को मिला आवास योजना का लाभ

Thanks for your Feedback!

You may have missed