हॉर्मुज खोले बिना ही युद्ध खत्म करने की तैयारी, ट्रंप के फैसले से मचा हलचल


वॉशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे युद्ध को लेकर बड़ा संकेत दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप अपने सहयोगियों से कह चुके हैं कि वे बिना स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को दोबारा खोले भी इस युद्ध को खत्म करने के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला जटिल हालात और लंबे सैन्य अभियान से बचने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज वैश्विक तेल सप्लाई का अहम मार्ग है और इसके बंद रहने से दुनिया भर में ऊर्जा संकट और कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। इसके बावजूद ट्रंप प्रशासन इस मुद्दे को फिलहाल टालकर पहले युद्ध खत्म करने पर ध्यान दे रहा है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के सैन्य ढांचे को काफी नुकसान पहुंचाया है और अब कूटनीतिक रास्ते से हालात संभालने की कोशिश हो रही है। हालांकि हॉर्मुज को खोले बिना युद्ध खत्म करने की रणनीति को लेकर विशेषज्ञों में चिंता भी जताई जा रही है, क्योंकि इसका असर वैश्विक बाजार और तेल आपूर्ति पर बना रह सकता है.



