जल संकट पर चेतावनी, लोगों ने निकाली रैली… बोले- अब नहीं चेते तो बूंद-बूंद को तरसेगी पीढ़ी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : परसुडीह-हलुदबनी क्षेत्र में बढ़ती पानी की किल्लत और लगातार गिरते जलस्तर को लेकर लोगों की चिंता गहराने लगी है। इस स्थिति को देखते हुए कोचाकुल्ही बस्ती के लोगों ने जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया। बुधवार सुबह भरत सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रैली निकालकर पूरे इलाके में लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया और बाद में एक सभा भी आयोजित की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

रैली में महिला, पुरुष और युवाओं ने तख्तियां लेकर घर-घर जाकर लोगों को समझाया कि भूजल तेजी से खत्म हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अभी से सावधानी नहीं बरती गई तो आने वाली पीढ़ी को पानी के लिए तरसना पड़ेगा। लोगों ने “जल है तो कल है” का नारा देते हुए पानी की बर्बादी रोकने और पाइपलाइन लीकेज ठीक कराने की अपील की।

स्थानीय लोगों ने कहा कि पानी कोई साधारण चीज नहीं बल्कि अनमोल संसाधन है। महिलाओं ने भी कम पानी उपयोग करने और खुले नल बंद रखने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने बारिश के पानी को संरक्षित करने और जल संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए सभी से सहयोग की अपील की।

See also  मंईयां योजना के लिए अंचल कार्यालय में उमड़ी महिलाओं की भीड़, सड़क तक लगी लंबी कतार

Thanks for your Feedback!

You may have missed