पत्नी पर जानलेवा हमला, पति गिरफ्तार… 26 वर्षीय सायना की हालत गंभीर
Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा इलाके में 26 वर्षीय सायना परवीन पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने किसी बात को लेकर विवाद के बाद अपनी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
Advertisements

घटना के बाद घायल सायना परवीन को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है.


