बीजेपी में बड़ा संगठन विस्तार, 9 उपाध्यक्ष-3 महामंत्री समेत कई नेताओं को जिम्मेदारी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड भाजपा में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई टीम की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की सहमति के बाद शनिवार शाम जारी सूची में 9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 9 प्रदेश मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई टीम में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, आभा महतो, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, डॉ. प्रदीप वर्मा, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू और गीता कोड़ा को जिम्मेदारी मिली है। वहीं गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा 9 प्रदेश मंत्रियों में दिलीप वर्मा, शैलेंद्र सिंह, सरोज सिंह, सुनीता सिंह, अमरदीप यादव, कृष्णा महतो, अमित सिंह, मनीन उरांव और शालिनी बैसखियार शामिल हैं।

नई कमेटी में दीपक बंका को फिर से कोषाध्यक्ष और हेमंत दास को कार्यालय मंत्री बनाया गया है, जबकि सूरज चौरसिया को सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन को मजबूत करने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने के उद्देश्य से इस टीम का गठन किया गया है।

About The Author

See also  दो दिन बाद मिला बाढ़ में बहे 28 वर्षीय युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Thanks for your Feedback!

You may have missed