साइबर ठगी रोकने के लिए पुलिस का बड़ा अभियान, स्कूल-कॉलेज से गांवों तक लोगों को किया जा रहा जागरूक

Advertisements

धनबाद : साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए धनबाद पुलिस ने साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर स्कूल, कॉलेज, गांव, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को फर्जी लिंक, OTP शेयरिंग, KYC अपडेट के नाम पर ठगी, फर्जी कॉल और सोशल मीडिया के जरिए होने वाले साइबर अपराधों से बचने के तरीके बताए जा रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल लगाकर लोगों को मुनाफे के लालच में अपना सिम कार्ड, बैंक खाता, ATM कार्ड या बैंकिंग जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं देने की सलाह दी जा रही है। मनियाडीह के मछियारा गांव और बलियापुर की बेलगढ़िया कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस ने अभियान को व्यापक बनाने के लिए दो प्रचार वाहन भी उतारे हैं, जो वीडियो संदेशों के जरिए साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दे रहे हैं।इसके साथ ही आइनॉक्स मल्टीप्लेक्स और अन्य सिनेमाघरों में साइबर सुरक्षा संदेश दिखाए जा रहे हैं। किसान चौक, रणधीर वर्मा चौक, बैंक मोड़, सरायढेला, स्टील गेट, स्टेशन रोड और अन्य प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स व फ्लैग्स लगाए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और OTP, ATM पिन, CVV या बैंक खाते की गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने की अपील की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed