अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम का विरोध, तीन घरों पर कार्रवाई के बाद फिलहाल तोड़फोड़ रुकी

Oplus_16908288

Advertisements

जमशेदपुर : Mango में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मामला मानगो के वार्ड संख्या 8 स्थित जवाहरनगर का है, जहां सुवर्णरेखा नदी के तटवर्ती इलाके में बने घरों के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। बताया गया कि नदी तट पर अतिक्रमण को लेकर करीब डेढ़ साल पहले एनजीटी की ओर से नोटिस जारी किया गया था। इसी के आधार पर प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और तीन घरों पर कार्रवाई शुरू की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रशासनिक टीम ने जेसीबी से घरों को तोड़ने की कार्रवाई की, लेकिन प्रभावित परिवारों और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। परिवारों का कहना था कि अचानक घर खाली करने और तोड़ने से उनके सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी। उन्होंने प्रशासन से कुछ समय देने की मांग की, ताकि वे अपना सामान सुरक्षित निकाल सकें और रहने की दूसरी व्यवस्था कर सकें।

स्थानीय विरोध के बावजूद प्रशासन ने कार्रवाई को एनजीटी के आदेश के तहत बताया। हालांकि विरोध बढ़ने के बाद फिलहाल तोड़फोड़ रोक दी गई है। कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों के सामने आवास और पुनर्वास को लेकर चिंता बढ़ गई है।

About The Author

See also  SIR पर भाजपा ने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ आरोपों को खारिज किया, अफगानी नागरिकों के नाम मिलने का दिया हवाला

You may have missed