डॉक्टर‑नर्स सोते रहे, प्रसूता ओटी में तड़पी, अस्पताल में हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां प्रसूता को ओटी में लेटाकर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ सो गए। आरोप है कि करीब आधे घंटे तक महिला दर्द से तड़पती रही, लेकिन अस्पताल के किसी कर्मचारी ने उसकी आवाज़ नहीं सुनी। अंत में तीमारदारों की तेज आवाज सुनकर स्टाफ जागा और महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकीपुरम निवासी अमित ने बताया कि पत्नी मीनाक्षी को 24 मार्च की रात करीब 12 बजे प्रसव दर्द शुरू होने पर सीएचसी लाया गया था। पति का आरोप है कि डॉक्टर व स्टाफ सो रहे थे और बाद में ओटी में रखकर चले गए। परिजनों ने स्टाफ पर ‘नेग’ के नाम पर 2200 रुपये वसूलने का भी आरोप लगाया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि शिकायत लिखित में होने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  डूरंड कप में TFA खिलाड़ियों का दमदार आगाज, शानदार प्रदर्शन से बटोरी सुर्खियां

Thanks for your Feedback!

You may have missed