कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक, महिला समेत दो की कुचलकर मौत

0
Advertisements
Advertisements

कोडरमा : Koderma में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार रात नगर पंचायत क्षेत्र में हाथियों ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला, जिनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जानकारी के अनुसार, रात करीब 8 बजे मरियमपुर के पास एक महिला पर हाथी ने हमला कर उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद जब स्थानीय लोग हाथी को भगाने पहुंचे, तो वह बोनाकाली महिला कॉलेज के पास पहुंच गया। वहां उसने बालेश्वर सोरेन को भी कुचल दिया, जिससे उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण हाथियों को नियंत्रित करने में सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के पास पर्याप्त तैयारी नहीं है और केवल टॉर्च के सहारे हाथियों को खदेड़ने की कोशिश की गई।

फिलहाल एक हाथी मरियमपुर के आसपास के जंगल में छिपा हुआ बताया जा रहा है, जबकि अन्य हाथियों का झुंड कोडरमा घाटी क्षेत्र में देखा गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और रात में अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।

See also  मोबाइल चोरी का खुलासा, सीसीटीवी से पहचान के बाद आरोपी गिरफ्तार

Thanks for your Feedback!

You may have missed