227 किलो का महाविनाशक बम डिफ्यूज, सेना का मिशन सफल, लोगों ने ली राहत की सांस

0
Advertisements
Advertisements

बहरागोड़ा : सुवर्णरेखा नदी तट (पानीपाड़ा-नागुडसाईं) पर मिले 227 किलो वजनी शक्तिशाली बम को भारतीय सेना ने बुधवार को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। इस संवेदनशील ऑपरेशन का नेतृत्व 51 इंजीनियर रेजिमेंट (रांची) के लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मेंद्र सिंह और कैप्टन आयुष कुमार सिंह ने किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल के करीब एक किलोमीटर क्षेत्र को पूरी तरह सील कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था। साथ ही कलईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन से उड़ानों को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया। सेना ने विशेष ‘बंकर तकनीक’ का उपयोग करते हुए बम को 10 फीट गहरे गड्ढे में रखकर चारों ओर बालू की बोरियों से घेराबंदी की, ताकि विस्फोट का असर नियंत्रित रहे।

पूरे ऑपरेशन को एक किलोमीटर दूर बनाए गए कंट्रोल सेंटर से संचालित किया गया और बिना किसी नुकसान के बम को निष्क्रिय कर दिया गया। इस सफलता के बाद ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली और सेना का आभार जताया। फिलहाल सेना यह भी सुनिश्चित कर रही है कि इलाके में कोई अन्य खतरनाक अवशेष मौजूद न हो।

See also  27 लाख वोटरों के नाम हटाने पर बवाल, ट्रिब्यूनल में याचिका दाखिल कर मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed