बंद घर में लाखों की चोरी, टाटा स्टील कर्मचारी के घर से जेवर समेत कीमती सामान गायब

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारा फ्लैट नंबर 262 में रहने वाले टाटा स्टील कर्मचारी देवदत्ता के घर बीती रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। घटना के समय घर पूरी तरह बंद था, क्योंकि देवदत्ता नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर गए हुए थे। सुबह करीब 6:30 बजे जब वे लौट रहे थे, तभी एक पड़ोसी ने फोन कर घर का दरवाजा टूटा होने की जानकारी दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी से लाखों रुपये के जेवरात, मोबाइल, गिटार और बांसुरी चोरी हो चुके हैं। इसके बाद पीड़ित ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बंद घर में हुई इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

See also  अस्पताल में अचानक पहुंचे DC, अव्यवस्था देख भड़के… लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed