बिजली गिरते ही जलापूर्ति ठप, 4 लाख लोग पानी के लिए परेशान, हाहाकार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के मुख्य प्लांट पर आकाशीय बिजली गिरने से शुक्रवार से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है। इस कारण गोविंदपुर, सुंदरनगर, सरजामदा, परसुडीह और गदड़ा समेत करीब डेढ़ लाख घरों में गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है, जहां लगभग 4 लाख लोग पानी के लिए जूझ रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जलापूर्ति अनिश्चितकाल के लिए ठप होने से लोग निजी टैंकर और बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हैं, जिससे मध्यम और निम्न वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को मरम्मत के लिए भेजा गया है, जिसमें करीब तीन दिन का समय लगेगा, जबकि खराब मोटर सोमवार तक मिलने की उम्मीद है।

इस बीच समाजसेवी राजकुमार सिंह ने राहत कार्य शुरू करते हुए अपने निजी टैंकरों से शंकरपुर, जसकनडीह, मानगोड़ा, बागानटोला और खुखराडीह क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति करवाई, जिससे प्रभावित लोगों को कुछ राहत मिली है। विभाग का कहना है कि मोटर मिलते ही जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

About The Author

See also  JPSC भर्ती अनियमितता मामले में पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से CID की पूछताछ, OMR शीट और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त

Thanks for your Feedback!

You may have missed