उलीडीह में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में युवक गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : उलीडीह ओपी क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्वच्छता प्रोजेक्ट के एक खंडहर मकान में कुछ लोग अवैध रूप से नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी के लिए टीम का गठन किया। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान युवक के दाहिने पॉकेट से एक पुड़िया बरामद हुई। जांच करने पर उसमें ब्राउन शुगर पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही उसकी जांच की, जिसमें उसका वजन लगभग 2.07 ग्राम बताया गया।

इसके बाद पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ की सूची तैयार कर उसे जब्त कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान उदय महतो के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

See also  जन्मोत्सव की तैयारी तेज, 4 मई को भव्य कार्यक्रम का ऐलान

Thanks for your Feedback!

You may have missed