जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: एक साथ 17 थाना प्रभारियों का तबादला

0
Advertisements

जमशेदपुर : जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत एक पीपुल्स पुलिस (पीपी) पांडेय समेत कुल 17 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आदेश के अनुसार साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरंजन कुमार को सीतारामडेरा से हटाकर बर्मामाइंस थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को हटाकर जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को साकची सीसीआर भेजा गया है।

इसके अलावा बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव को जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव को साकची थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस विभाग का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए यह फेरबदल किया गया है।

About The Author

See also  IAF विमान से 150 बांग्लादेशी बागडोगरा भेजे गए, करीब 500 लोग लिए गए थे हिरासत में

Thanks for your Feedback!

You may have missed