बागलकोट में सांप्रदायिक तनाव, पत्थरबाजी के बाद हिंदू कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के पास ठेलों में आग लगाई

0
Advertisements
Advertisements

बागलकोट: शिवाजी जयंती जुलूस पर पत्थरबाजी और दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के बाद बागलकोट शहर में तनाव व्याप्त है, हिंदू कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के पास रखे ठेलों में आग लगा दी, जिसके बाद तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात को काबू में किया। गुरुवार देर शाम शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर मराठा समुदाय ने एक बड़ा जुलूस निकाला। किले के अंबाभवानी मंदिर से शुरू हुआ शिवाजी महाराज का जुलूस मेन रोड से होते हुए बसवेश्वर सर्कल के लिए निकला और फिर वल्लभभाई चौक से होते हुए किले की ओर बढ़ने लगा, आरोप है कि जुलूस जब वहां बनी एक मस्जिद के बाहर पहुंचा तो DJ की आवाज को तेज कर दिया गया और वहीं रुककर लोग नारेबाजी करने लगे और नाचने लगे। जब मस्जिद में मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया, हालांकि मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने मस्जिद के अंदर जाकर वहां मौजूद मुस्लिम युवकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन इस बीच किसी शरारती तत्व से जुलूस की तरफ चप्पल फैंक दी जिससे माहौल बिगड़ गया इसके बाद कुछ बदमाशों ने मस्जिद के अंदर से जुलूस पर पत्थर फेंके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  मध्य पूर्व तनाव के बीच रूस तैयार, भारत‑चीन को बढ़ाएगा तेल आपूर्ति

Thanks for your Feedback!

You may have missed