रिश्वत कांड से हड़कंप, दो महिला पुलिस अधिकारियों पर ₹60,000 मांगने का आरोप… ACB ने दर्ज किया केस

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

हैदराबाद : तेलंगाना के विकाराबाद जिले में दो महिला पुलिस अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने इंस्पेक्टर बी. सरोजा और सब-इंस्पेक्टर एच. रानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने एक मामले में नोटिस जारी करने के बदले शिकायतकर्ता से ₹60,000 की मांग की थी, जिसे बाद में ₹40,000 पर तय किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता से पहले ही ₹20,000 की रकम ली जा चुकी थी, लेकिन बाकी राशि की मांग लगातार की जा रही थी। दबाव बढ़ने पर पीड़ित ने एसीबी से शिकायत कर दी, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।

एसीबी ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की आगे की जांच जारी है और विभाग ने संबंधित सभी दस्तावेज और लेनदेन की पड़ताल तेज कर दी है।

About The Author

See also  एयरपोर्ट निर्माण की कवायद तेज, डीएम ने जमीन तलाशने के लिए संभावित स्थलों का लिया जायजा

Thanks for your Feedback!

You may have missed