छत पर उगाई गांजे की खेती का खुलासा, इंजीनियर गिरफ्तार… पुलिस छापे में सनसनी

0
Advertisements

हैदराबाद : शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपने घर की छत पर गांजे की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की और आरोपी के घर की छत से 17 गांजे के पौधे बरामद किए। अधिकारियों के अनुसार, इन पौधों से करीब 10 किलो गांजा तैयार हो सकता था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जांच में सामने आया कि आरोपी नौकरी के दौरान नशे का आदी हो गया था और अपनी पूरी सैलरी गांजे पर खर्च करने लगा था। बाद में नौकरी छूटने के बाद उसने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए खुद ही छत पर पौधे उगाने शुरू कर दिए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं आरोपी का किसी बड़े सप्लाई नेटवर्क से संबंध तो नहीं था। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और जांच एजेंसियां हर पहलू की गहनता से पड़ताल कर रही हैं।

About The Author

See also  2028 में रिलीज होगी स्त्री 3, फिल्म की राइटिंग हुई पूरी

Thanks for your Feedback!

You may have missed