ओ’रोमियो’ धड़ाधड़ छाप रही नोट, 7वें दिन भी कमा डाले कई करोड़,

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai: शाहिद कपूर स्टारर ‘ओ’रोमियो’ को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ़ मुंबई से प्रेरित इस क्राइम एक्शन थ्रिलर को विशाल भारद्वाज ने लिखा और डायरेक्ट किया है। ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ के बाद यह शाहिद-विशाल की चौथी फिल्म है और नौ साल बाद दोनों साथ नजर आए हैं। 13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले। ओपनिंग वीकेंड मजबूत रहा, हालांकि वीकडेज में कमाई में उतार-चढ़ाव देखा गया। इसके बावजूद यह ‘बॉर्डर 2’ के बाद साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और शाहिद की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कमाई की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 8.5 करोड़, दूसरे दिन 12.65 करोड़, तीसरे दिन 9 करोड़, चौथे दिन 4.85 करोड़, पांचवें दिन 5.35 करोड़ और छठे दिन 3.65 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म अब शाहिद के करियर की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। इसकी नजर ‘हैदर’ के 55.93 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन पर है और फिलहाल यह उससे 9 करोड़ रुपये दूर है। उम्मीद है कि वीकेंड पर ‘ओ’रोमियो’ यह आंकड़ा पार कर शाहिद की टॉप 10 फिल्मों में छठे स्थान पर पहुंच जाएगी।

Advertisements
See also  ट्रक ड्राइवर से मारपीट के बाद जबरन खिलाया गया गोबर, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed