लखनऊ से मेरठ जा रही वंदे भारत पर पथराव,

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में लखनऊ से मेरठ आते समय वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया. जिस समय ये घटना हुई ट्रेन में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे. इस ट्रेन से ही वो मेरठ पहुंचे थे. वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हरदोई के कौढ़ा गांव के पास किया गया. ये घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:20 बजे की बताई जा रही है. इस पथराव की वजह से ट्रेन की एक खिड़की का शीशा भी टूट गया. घटना की जांच मेरठ में आरपीएफ करेगी. जांच के लिए एक विशेष टीम भी देर रात मेरठ पहुंच रही है.घटना के समय ट्रेन में मौजूद मोहन भागवत पूरी तरह सुरक्षित हैं। वह रात करीब 9 बजे मेरठ स्टेशन पर सुरक्षा के बीच उतरे और शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज रवाना हो गए वो वही ठहरे हैं। यहां वे 20-21 फरवरी को दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बिजली बिल बढ़ोतरी पर मचा बवाल, उपभोक्ताओं को लग सकता है बड़ा झटका

Thanks for your Feedback!

You may have missed