मानगो में कांग्रेस की ताकत के साथ उतरीं सुधा गुप्ता, बोलीं—“विकास की रफ्तार और तेज करनी है”

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता का प्रचार अभियान तेज हो गया है। सोमवार को उनके समर्थन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मैदान में उतरे और जनसंपर्क अभियान में भाग लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्रचार के दौरान कांग्रेस के जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, गुरुशरण सिंह, रजनीश सिंह, कौशल प्रधान, निधि मिश्रा, लख कुमार, आशुतोष सिंह और शाहिद सहित अन्य नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने पहले ही सुधा गुप्ता को समर्थन देने की घोषणा की है। इंडिया गठबंधन के दलों ने भी उनका साथ दिया है।

सुधा गुप्ता ने मतदाताओं से अपने चुनाव चिन्ह ‘कारपेट छाप’ पर मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे मानगो के विकास को नई गति देने के लिए चुनाव मैदान में हैं। उनका कहना था कि क्षेत्र से उनका भावनात्मक जुड़ाव है और वे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि मानगो की जनता के लिए विधायक बन्ना गुप्ता द्वारा किए गए विकास कार्यों को और आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जनता से सहयोग और समर्थन मांगा।

गौड़ बस्ती, कृष्णानगर, ऋषभ अपार्टमेंट, गुनमय कॉलोनी, मानगो चौक, मून सिटी, गरीब कॉलोनी और ओल्ड पुरुलिया रोड समेत कई इलाकों में प्रचार किया गया। इस दौरान समर्थकों ने “सुधा गुप्ता जिंदाबाद” के नारे लगाए।

जनसंपर्क अभियान के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। पदयात्रा को विभिन्न मोहल्लों में उत्साहजनक समर्थन मिला और लोगों ने जीत का भरोसा जताया।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed