18 फरवरी को SBU का भव्य दीक्षांत समारोह, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे मुख्य अतिथि

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : सरला बिरला विश्वविद्यालय का तृतीय दीक्षांत समारोह 18 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर के दीक्षांत मंडप में दोपहर 1:40 बजे से आयोजित होगा। समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम में डॉ. वी. नारायणन, Defence Research and Development Organisation के महानिदेशक डॉ. बी. के. दास, राज्यसभा सांसद गोविंदभाई ढोलकिया तथा तीरंदाजी कोच पूर्णिमा महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इन सभी को विश्वविद्यालय की ओर से मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की जाएगी।

विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती जयश्री मोहता, प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, शासी निकाय सदस्य श्री अनंत जाटिया और राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा भी समारोह में मौजूद रहेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में दी।

कुलपति प्रो. जगनाथन ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने कुछ ही वर्षों में राज्य के शैक्षणिक परिदृश्य में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। वर्तमान में यहां साढ़े पांच हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय अमेरिका के पांच शीर्ष विश्वविद्यालयों से जुड़ा है, जो संस्थान के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासित वातावरण के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं।

इस दीक्षांत समारोह में कुल 1331 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 1092 स्नातक, 134 स्नातकोत्तर, 95 डिप्लोमा और 10 पीएचडी धारक शामिल हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 32 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed