अवैध कोयला कारोबार पर ED का बड़ा एक्शन, ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप






धनबाद : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच के सिलसिले में मंगलवार सुबह धनबाद के 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सुरक्षा बलों के साथ पहुंची टीमों ने टिकियापाड़ा, महुदा, लोयाबाद समेत कई इलाकों में दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच शुरू की। इस कार्रवाई से संबंधित कारोबारियों और स्थानीय क्षेत्र में हलचल मच गई।जांच के दायरे में कई कोयला कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों के ठिकाने शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक ED की ओर से किसी गिरफ्तारी या बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी पूरी होने के बाद मामले में विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।




