16 नक्सलियों ने किया सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार मिलने से सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता

Advertisements

रांची : झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के विभिन्न इलाकों में सक्रिय 16 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में एक रीजनल कमांडर, तीन जोनल कमांडर, तीन सब-जोनल कमांडर, छह एरिया कमांडर और तीन कैडर सदस्य शामिल हैं। आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस को 11 आधुनिक हथियार, 38 मैगजीन और 1,562 राउंड कारतूस भी सौंपे गए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में कई इनामी नक्सली भी शामिल हैं। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारियों ने इसे नक्सल विरोधी अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है और कहा कि लगातार चल रहे अभियान के कारण संगठन की गतिविधियां कमजोर हुई हैं।

About The Author

See also  81 वर्षीय महिला की एंजियोप्लास्टी सफल, 80 फीसदी ब्लॉकेज के बाद डॉक्टरों ने डाला स्टेंट

You may have missed