डिप्टी मेयर और भाई के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह छापेमारी से मचा हड़कंप
Advertisements

धनबाद : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर और उनके भाई के आवास समेत कई ठिकानों पर मंगलवार सुबह छापेमारी की। केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान संबंधित परिसरों में दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच की गई।
Advertisements

Advertisements

जांच एजेंसी की यह कार्रवाई कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने जरूरी दस्तावेजों की जांच और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी रखी। समाचार लिखे जाने तक तलाशी अभियान जारी था और ED की ओर से मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।


