ब्रेन मलेरिया का कहर, बच्चे की मौत से इलाके में मचा हड़कंप
Advertisements

जमशेदपुर : कोल्हान क्षेत्र में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप लगातार चिंता बढ़ा रहा है। पोटका क्षेत्र में ब्रेन मलेरिया से एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी की रोकथाम को लेकर निगरानी तेज कर दी है।
Advertisements

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में जांच अभियान शुरू किया है। अधिकारियों के निर्देश पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है और जरूरतमंदों को दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पोटका में ब्रेन मलेरिया के मामलों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।


