यूपी: मथुरा में भाजपा नेता पर हथियारों से लैस बदमाशों ने किया हमला

0
Advertisements
Advertisements

मथुरा: थाना बरसाना के नंदगांव में भाजपा नेता दान बिहारी चौधरी पर देर रात गोली चला कर जानलेवा किया गया। बीजेपी नेता पर सारे आम हुई  फायरिंग और तोड़फोड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार  के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपियों  के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और सभी की गिरफ्तारी के लिए  टीम गठित कर दी है।हमलावरों ने दिवाका थोक स्थित उनके घर में घुसकर उनके साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि फायरिंग भी की। घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दानबिहारी चौधरी ने बताया कि हमलावर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से लैस थे। उन्होंने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा और जमकर उत्पात मचाया। नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर दी जा रही है। हमले के दौरान दान बिहारी चौधरी की नई कार समेत कुल तीन वाहनों को कुल्हाड़ियों से काटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।भाजपा नेता का कहना है कि उनपर 40 से ज्यादा लोगों ने हमला बोल दिया और उन्होंने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। बेख़ौफ़ हमलावरों ने दानबिहारी के भतीजे श्याम उनकी पत्नी स्वदेश और कुलदीप को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने घर के बहार खड़ी भाजपा नेता की गाड़ियों पर कुल्हाड़ी से वार किये।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed