सफाई ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सरयू राय ने जेएनएसी से की अपील

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने जेएनएसी के उप नगर आयुक्त से कदमा और मानगो क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कदमा में गंदगी को लेकर जो मामला उठाया गया है, उसमें यदि संबंधित सफाई ठेकेदार दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सरयू राय ने कहा कि कदमा क्षेत्र में गंदगी के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे सफाई ठेकेदार जदयू से जुड़े हैं, लेकिन यदि वे दोषी हैं तो उनका कोई बचाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वे दो बार औचक निरीक्षण के बाद इन ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं।

विधायक ने मानगो क्षेत्र का भी मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां उनके औचक निरीक्षण के दौरान निर्धारित संख्या से काफी कम सफाईकर्मी पाए गए थे। इसके लिए उन्होंने आरोप लगाया कि श्री बन्ना गुप्ता के करीबी बताए जाने वाले बबुआ झा और अन्य दो सफाई ठेकेदार जिम्मेदार हैं। उन्होंने मांग की कि मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त इनके खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई करें।

सरयू राय ने कहा कि पहले श्री बन्ना गुप्ता ने आजाद नगर और जवाहर नगर में गंदगी का आरोप उन पर लगाया था, लेकिन उन्होंने उसी समय स्पष्ट कर दिया था कि वहां के सफाई ठेकेदार श्री बन्ना गुप्ता के करीबी हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी मांग साफ है—चाहे ठेकेदार किसी भी पार्टी से जुड़े हों, अगर वे दोषी हैं तो उन पर समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। सरयू राय ने प्रशासन से निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है।

Thanks for your Feedback!