Whirlpool लाया खास वॉशिंग मशीन, बिना पानी और डिटर्जेंट के साफ होंगे कपड़े


Delhi: प्रमुख होम अप्लायंसेज ब्रांड व्हर्लपूल (Whirlpool) ने भारतीय ग्राहकों के लिए अपनी प्रीमियम Xpert Care फ्रंट लोड ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन रेंज को बाजार में उतार दिया है। इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत इसकी ‘ओजोन फ्रेश एअर टेक्नोलॉजी’ है, जो बिना पानी या साबुन के इस्तेमाल के कपड़ों को नया जैसा फ्रेश बना सकती है।अक्सर कुछ कपड़े ऐसे होते हैं जिन्हें हम सिर्फ चंद घंटों के लिए पहनते हैं और वे पूरी तरह गंदे नहीं होते, लेकिन उनमें पसीने की गंध या बैक्टीरिया हो सकते हैं। इसी समस्या को सुलझाने के लिए व्हर्लपूल ने इसमें ओजोनाइजर तकनीक दी है।

प्रक्रिया: यह तकनीक हवा में मौजूद ऑक्सीजन को ओजोन गैस में बदल देती है।
फायदा: जब यह ओजोन ड्रम के अंदर छोड़ी जाती है, तो यह बिना कपड़ों को गीला किए उनमें से दुर्गंध और कीटाणुओं को खत्म कर देती है।
सुरक्षा: कंपनी का दावा है कि इस प्रोसेस से कपड़ों का रंग नहीं फीका पड़ता और न ही वे सिकुड़ते हैं। यह उन नाजुक कपड़ों (Dry-clean only fabrics) के लिए बेहतरीन है जिन्हें बार-बार धोना मुमकिन नहीं होता।



