बिरसानगर में लूट-डकैती करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर की बिरसानगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक आरोपी को बिरसानगर के हुरलुंग इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय सिंह उर्फ अजय बाल्मिकी उर्फ मोटा (29) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला का निवासी बताया गया है। इस मामले का खुलासा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को किया।

सिटी एसपी ने बताया कि 14 जनवरी की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर तत्काल छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बिरसानगर के हुरलुंग के पास संदिग्ध युवक को घूमते हुए देखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले सरायकेला के एक होटल में काम करता था और वहीं से लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह बुधवार को भी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों अजीत बेहरा, बाबू सरदार उर्फ नेपु और सूरज कांरवा के साथ मिलकर विश्वकर्मा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में हथियार के बल पर लूट की थी। लूटे गए पैसों से उसने मोबाइल फोन खरीदा था।

See also  बॉक्सिंग एसोसिएशन पूर्वी सिंहभूम 14-15 मार्च को आदिवासी बॉक्सरों का टूर्नामेंट कराने का लिया निर्णय

पुलिस के अनुसार आरोपी के तीनों साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि गुरुवार को अजय सिंह को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed