दावोस-यूके समझौतों पर एक्शन मोड, CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश—जल्दी दिखे जमीन पर असर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावोस और यूनाइटेड किंगडम में हुए समझौता ज्ञापनों (MoU) को तेजी से लागू करने के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आयोजित इस बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जहां निवेश से जुड़े प्रस्तावों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन समझौतों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारा जाए और निवेश प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने टेक्सटाइल, उच्च शिक्षा, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, क्रिटिकल मिनरल और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। खासतौर पर टेक्सटाइल सेक्टर को रोजगार सृजन, विशेषकर महिलाओं के लिए अहम बताते हुए तेजी से काम करने को कहा।

बैठक में यह भी बताया गया कि दावोस के विश्व आर्थिक मंच और यूके दौरे के दौरान कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को निवेश के अनुकूल राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है और इन समझौतों के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed