मार्च में ‘धुरंधर 2’ से ‘टॉक्सिक’ तक रिलीज होंगी 6 बड़ी फिल्में

0
Advertisements
Advertisements

Mumbai : इस मार्च के महीने में सिनेमाघरों में जलजला आने वाला है. दरअसल बड़े पर्दे पर बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इनमें सनी देओल से लेकर रणवीर सिंह और राम चरण तक की फिल्में शामिल हैं. इन बड़े स्टार्स की फिल्मों को लेकर फैंस में भी जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं और इसी के चलिए यहां मार्च महीने में थिएटर्स में रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.धुरंधर 2 रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ साल 2025 के दिसंबर महीने में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर बमफाड़ कलेक्शन किया है. ये बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है. वहीं इस स्पाई एक्शन थ्रिलर का सीक्वल 19 मार्च 2026 में रिलीज होने वाला है.डकैत: अ लव स्टोरीडकैत: अ लव स्टोरी एक अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें आदिवी शेष लीड रोल में हैं. सिनेमैटोग्राफर शेनेल देव द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक एंग्री कैदी की कहानी है जो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बदला लेना चाहता है, जिसने उसे धोखा दिया था.टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्सटॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स एक अपकमिंग गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर है, जो केजीएफ डुओलोजी की जबरदस्त सक्सेस के बाद यश की अगली फिल्म है. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में यश गोवा से एक गिरोह चलाने वाले शातिर गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं. हाल ही में यश के बर्थडे पर इसका टीजर भी जारी किया गया था. मूथोन फिल्म के निर्देशक गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित यह फिल्म बाइलिंग्वल है.द पैराडाइज’नानी स्टारर फिल्म ‘द पैराडाइज’ अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. श्रीकांत ओडेला की यह एक्शन फिल्म ‘दशहरा’ के बाद ‘नेचुरल स्टार’ के साथ उनका दूसरा कोलैबोरेशन है. फिल्म के बारे में अभी और जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन खबरों के अनुसार कहानी में नानी एक ऐसे नेता की भूमिका निभा रहे हैं जिन्हें अपनी जनता को गरीबी से बाहर निकालना है और उनकी आजादी के लिए लड़ना है.पेड्डी एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा है जिसमें राम चरण मुख्य भूमिका में हैं. बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें आरआरआर स्टार एक नए और बेबाक लुक में नजर आते हैं.आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी स्टारर पति पत्नी और वो 2 भी मच अवेटेड फिल्म है. ये मूवी 4 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed