नए प्रशासनिक भवन निर्माण को लेकर 30 को होगा वार्ड सभा का आयोजन, पार्षद का दावा हजारों वार्ड के लोग होंगे शामिल

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : जागृति मैदान के किनारे आरआईटी थाना के बगल में प्रस्तावित नगर निगम के नए प्रशासनिक भवन निर्माण को लेकर आगामी 30 अप्रैल को वार्ड सभा का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश ने बताया कि किसी भी सरकारी योजना को धरातल पर लाने के लिए संबंधित वार्ड के लोगो की आम सहमति बनाने के उद्देश्य से वार्ड सभा का आयोजन किया जाता है। इसको लेकर वार्ड सभा का आयोजन किया गया है। इधर नगर निगम के वार्ड संख्या 30 के पार्षद सुधीर चौधरी ने दावा किया है कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 30 में आयोजित वार्ड सभा में हज़ार से अधिक नागरिक हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड के लोग नगर निगम भवन निर्माण को लेकर उत्साहित है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बनाया था चुनावी मुद्दा, विरोधियों को करना पड़ा हार का सामना

सुधीर चौधरी ने बताया की आदित्यपुर नगर निगम का यह हाईटेक भवन का अबतक निर्माण पूरा हो जाता, लेकिन कुछ विकास विरोधी जनप्रतिनिधि ने षड्यंत्र रचा और इस क्षेत्र को विकास होने से रोका। इस जगह को शराबियों को अड्डा में परिवर्तित कर दिया गया। यहीं नहीं इन्ही विकास विरोधियों के संरक्षण में अतिक्रमण का खेल भी फलता और डुलता रहा। लेकिन राष्ट्रपति महोदया के आगमन से पुनः यह स्थल अतिक्रमण मुक्त हो सका। नगर निगम का सरकारी भवन की स्थापना से इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे। वहीं नहीं बगल में आरआइटी थाना और एनआईटी जमशेदपुर जैसे राष्ट्रस्तरीय संस्थान होने के वजह से यह सरकारी निगम भवन के लिए सबसे उपयुक्त स्थल है।

See also  नोवामुंडी बाजार में छापेमारी से हड़कंप, गुटखा-पान मसाला और एक्सपायरी सामान पर बड़ी कार्रवाई

पहले अपने वार्ड को झांके विरोध करने वाले लोग

पार्षद ने कहा कि जो लोग विरोध कर रहे है वे उनके हाथो चुनाव में बुरी तरह पराजित हो चुके है। अभी भी सुधार जाये, ऐसा ना हो की जनता के कोप का भाजन बनना पड़े और मुँह छुपाकर इस इलाके से गुजरना पड़े।

बोर्ड की बैठक से हो चुका है पास, अब भी तीस पार्षद भवन के पक्ष में

जागृति मैदान के किनारे नगर निगम के प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए नगर निगम के पहली बोर्ड की बैठक में पारित हो चुका है। रविवार को एक निजी क्रिकेट इंस्टिट्यूट संचालक के इशारे पर यहां विरोध बैठक बुलाई गई थी। जिसने महज़ चार पार्षद ही शामिल हुए और इनके विरोध की हवा निकल गई।

तीस पार्षद है भवन निर्माण के पक्ष में

जागृति मैदान के बगल में निगम के प्रशासनिक भवन निर्माण को लेकर तीस पार्षद एकजुट है। केवल चंद लोग इस विरोध में शामिल हुए। हालांकि अंतिम फैसला इस वार्ड के लोगो को वार्ड सभा के माध्यम से लेना है।

Thanks for your Feedback!

You may have missed