टाटानगर स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज पर चढ़ते समय यात्री का आया हर्ट अटैक, चंद सेकेंड में तोड़ा दम

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela: टाटानगर रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर बुधवार को फुट ओवरब्रिज पर चढ़ते समय एक 51 वर्षीय यात्री को हार्ट अटैक आई जिससे उनकी अचानक मौत हो गई. मृतक की पहचान कोलकाता के मौलाअली निवासी सुबीर मंडल के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार सुबीर मंडल दो दिन पूर्व अपने एक अन्य साथी के साथ जमशेदपुर के एक क्लब में साउंड सिस्टम की मरम्मत करने आया था. बुधवार को वह अपने साथियों के साथ रांची–हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस से वापस कोलकाता जाने के लिए टाटानगर स्टेशन पहुंचा था.
प्लेटफार्म पर जाते समय बिगड़ी तबीयत
रेलवे सूत्रों के अनुसार प्लेटफार्म नंबर चार-पांच पर जाने के दौरान जब वह फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां चढ़ रहा था, तभी उसके सीने में तेज दर्द उठा. कुछ ही सेकेंड के भीतर वह बेहोश होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. सुबीर पहले से था हार्ट का मरीज था. घटना की सूचना मिलने पर रेल पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबीर मंडल पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित था. इसके बाद रेल पुलिस ने सनहा दर्ज कर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे वे कोलकाता लेकर रवाना हो गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  जमशेदपुर में ग्रहण सूतक नियम और सावधानियाँ — क्या करें और क्या न करें

Thanks for your Feedback!

You may have missed