जमानत मंजूर, फिर भी जेल में ही कटेंगी कुलदीप सेंगर की रातें

0
Advertisements
Advertisements

Delhi: उन्नाव गैंगरेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने उनकी उम्रकैद की सजा को निलंबित (Suspend) करते हुए जमानत मंजूर कर ली है. हालांकि, इस आदेश के बावजूद सेंगर का जेल से बाहर आना फिलहाल नामुमकिन नजर आ रहा है.कानूनी जानकारों के अनुसार, कुलदीप सेंगर के खिलाफ दो प्रमुख मामले चल रहे थे. हाईकोर्ट का ताजा फैसला केवल बलात्कार मामले से संबंधित है. सेंगर को रेप पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई थी. चूंकि इस दूसरे मामले में अभी तक उनकी सजा निलंबित नहीं हुई है और न ही उन्हें जमानत मिली है, इसलिए उन्हें फिलहाल तिहाड़ जेल में ही रहना होगा.हाईकोर्ट के इस फैसले ने रेप पीड़िता को गहरे सदमे में डाल दिया है. पीड़िता ने स्पष्ट किया है कि वह हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी. उन्होंने कहा, ‘मुझे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है, मुझे उम्मीद है वहां न्याय मिलेगा.’ पीड़िता का आरोप है कि फैसले से ठीक पहले उनके परिवार और गवाहों की सुरक्षा कम कर दी गई. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके गवाहों को जेल में टॉर्चर किया गया.पीड़िता ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह इस पूरे मामले में कुलदीप सेंगर की मदद कर रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि उनके चाचा, जिन्होंने कोई अपराध नहीं किया, वे जेल में हैं, जबकि बलात्कार और हत्या के दोषी को राहत मिल रही है.सेंगर की सजा निलंबित करते समय हाईकोर्ट ने तर्क दिया कि वह पहले ही लगभग साढ़े सात साल (7 साल 5 महीने) जेल में बिता चुके हैं. कोर्ट के अनुसार, अपील लंबित रहने के दौरान किसी को अनिश्चितकाल के लिए जेल में रखना संविधान के अनुच्छेद 21 (जीवन और स्वतंत्रता की सुरक्षा) का उल्लंघन हो सकता है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed